सुनील उपाध्याय
बस्ती । सामाजिक कार्यकर्ता पं. सुनील कुमार भट्ट द्वारा अन्याय के विरूद्ध न्याय की मांग को लेकर 2 फरवरी शनिवार को बस्ती से महाराष्ट्र के शनि सिगडा मंदिर तक साईकिल यात्रा के लिये रवाना हुये। यात्रा से पूर्व वे भद्रेश्वरनाथ धाम का दर्शन कर कलेक्टेªट पहुंचे और यहां से साईकिल से रवाना हुये। प्रथम पड़ाव अयोध्या में करने का लक्ष्य है। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके साईकिल यात्रा के सफलता की कामना किया।
पं. सुनील कुमार भट्ट ने बताया कि वे लगभग दो हजार किलोमीटर की साईकिल यात्रा करते हुये लोगों को अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने, पर्यावरण रक्षा, बचपन बचाओ, बेटी बचाओ आदि का संदेश देंगे। वे अर्ध विक्षिप्त महिला और उसके पुत्र को अलग-अलग स्थानों पर रखे जाने, प्रशासनिक स्तर पर समुचित सहयोग न मिलने, जिला प्रोवेशन की ओर से उन पर मुकदमा दर्ज कराये जाने की घटनाओं से आहत है। बताया कि यह साईकिल यात्रा न्याय की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ