सुनील उपाध्याय
बस्ती। युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार को कटरा स्थित एक मैरेज हाल में युवा क्रान्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा ने कहा कि लगातार साढे चार वर्ष तक किसानों, नौजवानों, गरीबों के साथ छल करने वाली भाजपा चुनाव के समय बजट के नाम पर एक और छल कर रही है।
उन्होने युवाओं का आवाहन किया कि वे देश के साथ छल करने वाली भाजपा को करारा जबाब देने के लिये एकजुट हो। बेरोजगार भूले नही है जब उन्हें नौकरी देने की जगह भाजपा नेताओं ने पकौड़ा तलकर बेचने का सुझाव दिया। इस अंतरिम बजट का हश्र भी 15 लाख खाते में आयेंगे की तरह ही होगा। भाजपा के प्रायोजित झूठ से सावधान रहने की जरूरत है।
सम्मेलन को गोपाल पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, अनुराग उपाध्याय, पवन वर्मा, सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव आदि ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठन लोगों में डर और नफरत पैदा कर रहे हैं। इनकी चालों से सावधान रहते हुये आगे बढने की जरूरत है।
इसी क्रम में विपिन पाण्डेय, इरफान अंसारी, मनीष गुप्ता, ऋषि पाठक, शनि प्रजापति आदि ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। रूपेश पाण्डेय, पवन अग्रहरि, अंकुर कसौधन, अखिलेश पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्र, पंकज द्विवेदी, इन्द्रपाल सिंह, अब्दुल अहद, राहुल, पंकज गौतम, कर्मबीर के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ