गोण्डा:बीते शुक्रवार के देर रात तिलक चढा कर वापस लौटते समय गन्ने के खाली ट्राली में आल्टो कार भिड़त हो जाने से कार सवार तीन लोग घायल हो गये।जिन्हे 108सेवा से सीयचसी लाया गया।
मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित घुरदासपुरवा के पास जनपद फैजाबाद क्षेत्र गोसाईगंज निवासी समीर गुप्ता का परिवार मसकनवा बाजार में तिलक चढा कर आल्टो कार से लौटते समय मनकापुर से विपरीत दिशा में जा रही खाली गन्ने की दो ट्राली आपस जुडी में भिड़त हो जाने से कार पास के गढ्ढे में चली गयी।जिससे कार में सवार सुनीता गुप्ता उम्र 40वर्ष पत्नी समीर गुप्ता,जान्नवी उम्र15वर्ष पुत्री दुर्गेश गुप्ता,संगीता उम्र 46वर्ष पत्नी दुर्गेश गुप्ता लोग घायल हो गये।ग्रामीणो के सहयोग से108सेवा से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको ने गम्भीर दशा में घायलो का उपचार रेफर कर दिया।उसी दौरान थाना छपिया क्षेत्र के हथियागढ निवासी रवि सोनी उम्र32 वर्ष पुत्र अशोक सोनी दो ट्राली जुडी होने के अंदाजा नही लगा सके जिससे ट्राली में भिड़त हो गयी।उन्हे भी रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ