Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:धरती को हरित बनाकर बचाएं नमभूमि-ग्रीनमैन: क्रान्तिकारी








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ !  वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर मान्धाता के शांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज अहिना में नमभूमि और हमारा पर्यावरण  विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रश्नों का उचित जबाब देकर स्कूली बच्चों ने अपना पर्यावरण ज्ञान प्रदर्शित किया और पर्यावरण सेना प्रमुख ग्लोबल ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख ग्लोबल ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापन से धरती पर जलवायु परिवर्तन का खतरा उत्पन्न हो गया है।जिसके चलते भूजल स्तर लगातार घट रहा है।




दूसरी तरफ लगातार वनों के नष्टीकरण से और भूजल के अंधाधुंध दोहन से धरती से नमी गायब हो रही है और जैवविविधता खतरे में है।उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि वृक्षारोपण के साथ ही हरे पेड़ों की सुरक्षा करें और पानी को बर्बादी को रोकें। प्रधानाचार्य संजय पटेल ने कहा अपने सुंदर और सुखद भविष्य के लिए जल संचयन के कार्यों से जुड़ें और पर्यावरण की रक्षा का कार्य करें।तभी हम आगे जीवन में प्राकृतिक रूप से समृध्द होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे