Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में मेडिकल कॉलेज के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान










ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आज समाजसेवी अविनाश सिंह व शोएब अख्तर के नेतृत्व में देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोण्डा पर मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
      





हस्ताक्षर अभियान टामसन इंटर कालेज से होते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौराहा से फाउंटेन चौराहा तक निकाला गया।
अविनाश सिंह, शोएब अख्तर व रहमान वारसी ने कहा कि देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बेहतर इलाज की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नर्सिंग होम इलाज के नाम पर धन उगाही करते हैं।
इससे जरूरतमंदों का इलाज ठीक से नहीं हो पाता है। उनका कहना है कि अत्यंत गम्भीर स्थिति में मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। गोण्डा से लखनऊ की दूरी 120 किलोमीटर है। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसके लिए एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें कई हजार लोग शामिल होंगे। इसकी शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से हो चुकी है।

   




 हस्ताक्षर अभियान में श्रेयांश द्विवेदी, अभिषेक सिंह, वसीक रयानी, फ़रहान आर्यन, चाँद बाबू, तुसार, पवन, रफ़ीक, रिज़वान, डॉ. रिज़वान सहित तमाम युवा, छात्र और समाजसेवी शामिल हुए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे