गोण्डा: 20वर्षीय युवक ट्रेक पर काम करते समय ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया है।
मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित रेल खंड पर प्राईवेट ठेकेदार आदेश शुक्ला द्वारा ट्रैक के बगल पोल लगवाया जा रहा था।उसी काम करने वाला लेबर राजेश कुमार पाल उम्र20वर्ष पुत्र भानु पाल ग्राम हरिसिंहपुर गडेरियनपुरवा कोतवाली कर्नलगंज रविवार को पोल संख्या 621-22 रेलवे ट्रैक पर काम करते समय अचानक गोरखपुर से गोण्डा जा रही ट्रेन के चपेट में आने से मौत दर्दनाक मौत हो गयी।
जिसकी सूचना ठेकेदार ने आनन-फानन रेलवे दी और रेल के मेमो सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार र्सिह ने बताया कि शव को पीयम के लिये भेजा गया और रिपौंट आने पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ