Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:लोस चुनाव में परशुराम सेना उतारेगी प्रत्याशी - प्रदीप शुक्ला










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! परशुराम सेना के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की अध्यक्षता व मनीष दुबे के संचालन में संपन्न हुई ! बैठक में सेना के अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज का संगठन और संवर्धन ही सेना का उद्देश्य है !






 उन्होंने कहा कि साथ ही साथ हिंदू सनातन धर्म और संस्कृति को पोषण और संरक्षण देना भी परशुराम सेना का परम लक्ष्य है!  इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2019 लोकसभा चुनाव में परशुराम सेना प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी जो पूरे दमदारी  के साथ चुनाव मैदान में ब्राह्मण समाज को संगठित करते हुए उनके  हित संवर्धन के पक्ष में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे !





 उन्होंने बताया कि को प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र आगामी बैठक में की जाएगी ! इस दौरान सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनीष दुबे ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण  परिजन को यथोचित सम्मान सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना हम सबका  परम ध्येय है! बैठक में प्रमुख रूप से देवेश तिवारी शैलेश मिश्रा राजीव मिश्रा सतीश तिवारी आदर्श पांडे रामानुज मिश्रा परमानंद रत्नेश शुक्ला पंकज पांडे अंकुर पांडे अभिषेक सूरज उपाध्याय संतोष मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे