शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! पुलिस अधिकारी बन लोगों से ठगी करने वाला एक शातिर को जिले के जेठवारा थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया है !
जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के गोकुला जगदीशपुर निवासी मो0 शकील पुत्र इलाही बक्श जो पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी का काम करता था मुखबिर खास की सूचना पर जेठवारा पुलिस ने जेठवारा के पास पहुंची और उसकी बातें सुनकर जब पुलिस को यकीन हो गया कि फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों के साथ छल एवं धोखाधड़ी कर रूपये लेना चाहता है।
इस पर उक्त पुलिस टीम अचानक उस व्यक्ति के पास पहुंची तो वह घबरा कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक के पास से एक पासबुक एवं एक आधार कार्ड बरामद किया है !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ