शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के अंतू थाना इलाका क्षेत्र खजुरी किठावर बाजार स्थित मां डाणा देवी धाम के भव्य मंदिर का अधिष्ठापन एंव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है !
उक्त जानकारी राज चैरिटेबल सोसायटी के संस्थापक सुभाष मिश्र एवं राजेश्वरी मिश्रा ने संयुक्त रूप से देते हुए पत्रकारों को बताया कि 10 फरवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुम्बई के कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रम किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। मुम्बई के बड़े व्यवसायी व समाजसेवी सुभाष मिश्रा ने बताया कि मंदिर के साथ सत्संग भवन अस्पताल व एम्बुलेंस भी लोगों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम की सफलता के लिए अपील की है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ