Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:मिनिस्ट्री ऑफ ला एंड जस्टिस के अंर्तगत प्राकृतिक आपदा से बचाव की दी जानकारी








सुनील उपाध्याय
बस्ती । महोत्सव के दौरान मिनिस्ट्री ऑफ ला एंड जस्टिस के अंर्तगत जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण बस्ती के आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा की जानकारी ही बचाव है,आपदा के दौरान क्या करें, क्या न करें, आपदा के प्रकार, दी जाने वाली सहायता,प्रचार प्रसार के लिए आमजन का आह्वान किया।





लखनऊ आपदा प्रबंध संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव में अधिक जनधन की हानि होती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ कर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
त्वरित सूचना प्रसारण के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्काउट,स्काउट मास्टर,अध्यापक एवम अन्य लोगों को जोड़ा गया।



इस अवसर पर खण्ड शिक्षा  अधिकारी राम कुमार सिंह, डीओसी अमित कुमार शुक्ल,घनश्याम सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार,राघवेंद्र शरण पाण्डेय,माता प्रसाद त्रिपाठी, सीपी चौधरी, रुकनुद्दीन जमशेद, अजय कुमार वर्मा,श्रवण कुमार, अबू अनस,राजमन,सचिन यादव,दुर्गेश, साहिल,आतिश,रितिक सोनी,राजमन शर्मा आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे