Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:भाजपा की मंडल बैठक मैं आगामी चुनाव को लेकर चर्चा









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आगामी चुनाव 2019 की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर रखना नहीं चाहती है ।






 इसीलिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है । आज  भाजपा मंडल श्रीदत्तगंज  की बैठक  कृषक  राष्ट्रीय  उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय  खरदौरी श्री दत्त गंज में आयोजित की गई । जिसमे   मुख्य अतिथि  भाजपा जिला  महामंत्री  जगदम्बा  सोनकर  ने कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2019 के लिए जुट जाने का गुरु मंत्र दिया ।




 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सभी वर्गों के लिए विशेष सहूलियतें मुहैया कराई गई हैं जिसे हम सभी को जन-जन तक पहुंचाना है । इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार गांव गांव तक पहुंचाना है जिसका फायदा हमें 2019 लोकसभा चुनाव में मिलेगा ।



 बैठक में मंडल प्रभारी घनश्याम तिवारी एवं  मंडल अध्यक्ष रण विजय सिंह, महामंत्री  राम निवास वर्मा, राम फेरन चौहान   राशी राम महंथ जितेंद्र  बन  दिनेश पाठक  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुणायत सभी  मोर्चा  के  पदाधिकारी  सहित सैकड़ों लोग  मौजूद  रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे