Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती महोत्सव में डॉ रमा शर्मा के चित्रों की प्रदशर्नी रही बेहद आकर्षक










सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती महोत्सव में आज कला साधिका डॉ रमा शर्मा के चित्रों की प्रदशर्नी बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई । डॉ रमा शर्मा मूलतः राजस्थान की हैं वर्तमान में देशराज नारंग इण्टर कॉलेज वाल्टरगंज में ड्राइंग की प्रवक्ता हैं ।





 महोत्सव में डॉ शर्मा के चित्रों को कंप्यूटर के द्वारा बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया साथ ही कला की यात्रा को शब्दों की रचना के माध्यम से मयंक श्रीवास्तव एवम शुभ्रा सिंह ने अभिव्यक्ति प्रदान की। डॉ रमा के चित्रों में विविधताओं के रंग विखरे हैं जहाँ प्रकृति के मनोहारी दृश्य हैं वही वर्तमान में स्त्री के विविध रूपों को दर्शाया गया है ।  




कान्हा के बाल स्वरूप का दर्शन भी है तो वर्तमान की चुनौतियों को भी रंगों के सहारे व्यक्त किया गया है।डॉ रमा  जी का अपने चित्रकला के बारे ये कहना है चित्रकला काल्पनिक एवम यथार्थ रूपों की अभिव्यक्ति का सरलतम साधन है मेरी कलाकृतियों में नारी सुलभ अनुभूतियों से सानिध्य प्राप्त करअभिव्यंजित होती हैं। डॉ रमा अपने चित्रों में एक्रेलिक और ऑयल रंगों का प्रयोग करती हैं जिससे और भी मनमोहके बनती हैं ।




मेरे लिए चित्रकला काल्पनिक एवं यथार्थ रूपों की अभिव्यक्ति का सरलतम साधन है । मेरी कलाकृतियाँ नारी सुलभ अनुभूतियों से सानिध्य प्राप्त कर अभिव्यंजित होती हैं। मेरे आकृति-मूलक कला संसार में आध्यात्मिक अनुभूतियों को भगवान शिव, गणेश, एवं बुद्ध द्वारा अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया जाता रहा है जिसके केंद्र में आत्मीय अनुभूति प्रमुख रूप से विद्यमान रहती है इसके अतिरिक्त नन्हे बालकों की निश्छल हंसी,प्राकृतिक सौंदर्य, स्थिर वस्तु-चित्रण एवं व्यक्ति-चित्रण भी मुझे चित्रकर्म के लिए अक्सर प्रेरित करता है



 जिसमें ऑयल एवं एक्रेलिक रंगों का प्रयोग चित्रकर्म को और भी रूचिकर बना देता है।
कार्यक्रम में बृजभूषण  मौर्य जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती नीलम सिंह प्राचार्या जी जी आई सी श्रीमती नीलोफर उस्मानी प्राचार्या बेगम खैर सन्ध्या श्रीवास्तव प्रिंसिपल आर्यकन्या कालेज मनोज शर्मा रो अजीत सिंह सचिव रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन यश शर्मा अविनाश श्रीवास्तव, सत्या मिश्रा  दुर्गेश मिश्रा ब्रजेन्द्र मिश्र प्रकाश चौबे विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूल के बच्चे उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे