संजय कुमार यादव
मसकनवा, गोण्डा। बाल विकास परियोजना अधिकारी छपिया अमलावती देवी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को ब्लाक छपिया में स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कनिष्ठ लिपिक लालमन ने कहा कि सम्मानपूर्वक अपने कार्यकाल को पूरा कर लेना अपने आप में सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम में मुख्य सेविका इंद्रावती वर्मा ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। समारोह में सेवानिवृत्त सीडीपीओ अमलावती को मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।समारोह को ब्लाक के वरिष्ठ लिपिक विजय शंकर दुबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता सिंह, प्रभावती, लीलावती, पूनम सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर एपीओ शिवेन्द्र तिवारी, रवी जयसवाल, कंचन तिवारी, रेनू मिश्रा, दुर्गावती, किरण पांडेय, सीमा यादव, तबस्सुम, कांति सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ