Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में बस्ती पुलिस प्रदेश में अव्वल








सुनील उपाध्याय 
बस्ती पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में बस्ती जनपद को जनवरी माह में  पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुंण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें।





गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आन लाइन किया जाता है । पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जॉचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जॉच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाता है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने बस्ती पुलिस के इस उपलब्धि पर पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा इस उपलब्धि के लिए सभी लोगों का सम्मिलित प्रयास रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे