संजय शर्मा
अम्बेडकर नगर।राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु उ०प्र० सरकार पर दबाव बनाने हेतु संगठनों द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम 6-2-2019से व्यापक हड़ताल पर जानें के मद्देनजर शान्ति सुरक्षा का जायजा लेने जिलाधिकारी सुरेश कुमार,पुलिस अधीक्षक शालिनी ने दर्जनों कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी कर्मचारी द्वारा कार्यालय में जोर जबर्दस्ती तथा अनुशासन हीनता क्षम्य नही होगा।
कार्यालय प्रतिदिन की भांति खुला रखकर नियमित कार्य किये जाने का कर्मचारी संगठनों से अनुरोध किये।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी,सहायक संभागीय अधिकारी,एवं लोकनिर्माण कार्यालयों का निरीक्षण अधिकारी प्रथ द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ