Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:कोपेपुर प्रधान प्रतिनिधि को बदनाम करने की एक और साजिश का हुआ पर्दाफाश








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।जिले के रुदौली ब्लाक मे स्थित कोपेपुर गांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा तालाब से अवैध कब्जेदारो से मुक्त कराना महंगा साबित हुआ आरोपी के द्वारा निर्दोष लोगो को गुमराह कर ग्राम प्रधान पर निशाना साधने का मामला प्रकाश मे आया है।जहा पर स्वम् लोगो ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ तहसील जाकर मुख्य विकास अधिकारी को शपथ पत्र देकर शिकायतकर्ताओ ने गांव के रसूखदार पर धोखा देकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है।
              




गौरतलब है कि गांव निवासिनी विमला देवी पत्नी सहबदीन,राजवंती पत्नी मोतीलाल,शिवराम पुत्र राम जियावन, केसरीन पत्नी बरकत,महजबी पत्नी असगर अली से गांव के रसूखदार रुशेद और मसीहुद्दीन ने बहला फुसला कर धोखाधड़ी से शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया।जिसमे ग्राम प्रधान पर 20-20 हज़ार रुपया लेकर कॉलोनी देने का आरोप उक्त रसूखदारो ने लगाया गया। हस्ताक्षरकर्ता इस बात से बिल्कुल अनभिज्ञ और अज्ञान थे जब घर आकर उन्हें इस बात की जानकरी हुई तो उनके पैरों के नीचे से मानो जमीन ही खिसक गई।



जानकारी होते ही स्वम् शिकायतकर्ता बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद ऊर्फ बब्लू खान के रुदौली तहसील पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी को शपथ-पत्र दिया और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को रुशेद व मसीहुद्दीन,ने हम लोगो को यह कहकर घर ले लाए कि चलो आवास की मजदूरी मिलेगी और धोखा देकर हम लोगो से ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया।


जबकि हम लोग ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को आवास आवंटन मे सुविधा शुल्क नही दिया है।सुबिधा शुल्क लेने जानकारी होते ही मैने प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद ऊर्फ बब्लू खान के साथ तहसील पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी पुन शपथ-पत्र दिया।और उक्त लोगो पर गुमराह कर हस्ताक्षर कराने भी आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटिया सोच रखने वाले दोनो रसूखदारो पर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे