रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा:कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस चौकी सालपुर के तेजतर्रार व कर्तव्यनिष्ट चौकी इंचार्ज जयहरि मिश्रा की अगुआई में बनी पुलिस टीमने 15000/रूपये का ईनामी मादक पदार्थ तस्कर को गिरपतार कर जेल भेज दिया है |
बताते चले की जनपद गोण्डा मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में लम्बे समय से फरार पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा आर.पी. सिंह द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना को0 देहात पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात के तेजतर्रार व कर्तव्यनिष्ट प्रभारी चौकी सालपुर उ0नि0 जयहरि मिश्र द्वारा मय टीम के साथ आज दिनांक 07.02.2019 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को मनकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।गिरप्तार किये गये अभि0 का नाम दीपक चौहान पुत्र रामपाल चौहान नि.उग्रसेन नगर मुरादीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती है।उक्त अभि.के ऊपर मु0अ0सं0 231/18 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा में पंजीकृत है जिसमे पिछले 08 माह से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा द्वारा 15000रूपये नगद पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी टीम में
उ0नि0 जयहरि मिश्र चौकी इंचार्ज सालपुर,उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह,का0 ओम प्रकाश यादव,व का0 पवन गिरि सामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ