Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मील का पत्थर साबित हो रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं : बीना मिश्रा









भाजपा मुजेहना मंडल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ग्राम स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा मेहनौन विधानसभा अंतर्गत मुजेहना मंडल में कमल शक्ति अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 'मेरा परिवार, भाजपा का परिवार' अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बीना मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि पियूष मिश्र व मधुबाला वर्मा रहीं।
     




कार्यशाला की मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष श्रीमती बीना मिश्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजेहना मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पीयुष मिश्रा ने कहा कि सभी सांसद, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क करेंगे। पार्टी से झण्डा व साहित्य आया है, उसको भी गांवों में जाकर घर घर वितरित करना है।



 महामंत्री अमर किशोर कश्यप बम-बम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। अबकी बार मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
     


इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुबाला वर्मा, जिला महामंत्री नमिता तिवारी, जिला महामंत्री वंदना गुप्ता, नगर अध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, कार्य समिति सदस्य ब्यास नारायण पांडेय, प्रमोद पांडेय, शीतला प्रसाद आजाद,शान्ति प्रकाश कौशल,रबि प्रकाश तिवारी, यज्ञ नारायण मिश्रा, पूरनलाल सोनी, संदीप मिश्रा, सुभाष सोनी, धीरेन्द्र मिश्रा, राम लखन श्रीवास्तव, राम सिंह वर्मा, रामसुख वर्मा, अरूण वर्मा, विजय सिंह, रामलाल मौर्या, गिरजेश मिश्रा, हरीश कुमार के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे