Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:तालीम के बगैर तरक्की नामुमकिन : सिद्दीक राइन








मोहम्मद रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश जमीयत - उर - राईन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नवाबगंज में राईन समाज की एक विशिष्ट बैठक मोहल्ला मुट्ठीगंज स्थित मोहम्मद सोहेल ग्राउंड में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष जमीयत-उर-राईन मोहम्मद सिद्दीक राइन व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव एजाज अहमद उपस्थित रहे। 
     


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोहम्मद सिद्दीक राइन ने कहा कि तालीम के बिना कोई कौम तरक्की नहीं कर सकती। शिक्षित व्यक्ति की समाज में विशेष पहचान होती है। शिक्षित व्यक्ति ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकता है। 
    


विशिष्ट अतिथि एजाज अहमद ने राईन समाज को शिक्षित होने पर बल दिया। साथ ही कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में हिदायत उल्ला उर्फ पहाड़ी ने अपने संबोधन में राईन समाज के पिछड़ेपन और उपेक्षित होने पर चिंता व्यक्त की। बैठक को प्रदेश कमेटी के तबरेज आलम व मोहम्मद अल्ताफ ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात नवाबगंज में सैकड़ों राईन समाज के लोगों की उपस्थिति में जमीयत-उर-राईन कमेटी नवाबगंज का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने सर्वसम्मति से पांच विशिष्ट लोगों को सलाहकार समिति के साथ पूरी कमेटी का गठन कर दिया है। 
    



इस मौके पर मोइनुद्दीन, साबिर अली, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जब्बार, अब्दुल वहीद एडवोकेट, घूरे, मोहम्मद सहजाद, मोहम्मद रईस, मोहम्मद खुर्शीद, अबू सुफियान, मोहम्मद शादाब के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नवाबगंज की नवनियुक्त कमेटी

अध्यक्ष अब्दुल मतीन राईन के साथ ही महासचिव- जियाउल्ला राईन उर्फ गुड्डू, उपाध्यक्ष शेर अली शेरू, सचिव शमशेर चौधरी, उप सचिव मोहम्मद सुहैल, कोषाध्यक्ष घूरे राईन को बनाया गया है। इनके अलावा मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आजाद, कल्लू राईन को भी कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया है। सलाहकार समिति जमीयत-उर-राईन नवाबगंज हाफिज मोहम्मद गफ्फार, मोहम्मद इसहाक राईन एडवोकेट, मोहम्मद शहजाद राइन, मोहम्मद शरीफ राईन व अतीकुर रहमान राईन शामिल किए गए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे