अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बलरामपुर रूपेश कुमार आनन्द ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देशानुसार जनपद के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद बलरामपुर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्रियान्वयन की गयी है,
जिसके अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन सम्बन्धी साक्षात्कार जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में 11 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बलरामपुर कार्यालय पर होगा । उन्होंने अपील की है कि इस योजना के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने वाले अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण -पत्रों के साथ 11 फरवरी को समय से उपस्थित होकर अपना साक्षात्कार अवश्य करा लें ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ