Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:एबीएसए व जिला पंचायत राज अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में शासन की नवीन प्राथमिकता वाले 70 बिन्दु की बैठक कैम्प कार्यालय सभागार में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की तो मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि मेरे निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टी में 21 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये थे और इसमें से 10 कर्मचारी लम्बे से अनुपस्थित थे जिस पर जिलाधिकारी ने पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुये उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिये निर्देशित किया 





तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टी में तैनात डाक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के लिये कहा। रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक मनीष मौर्य के दो बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने पर इनके वेतन रोकने एवं शासन को पत्र लिखने के लिये निर्देशित किया तथा वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिये कहा। 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। शासन की प्राथमिकता वाले आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की तो एबीएसए द्वारा बताया गया कि 80 विद्यालयों में टाइल्स नही लगी हुई है और जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सही आंकड़े की जानकारी न होने पर एवं कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत न कराये जाने पर तथा पिछले माह की बैठक में कहा गया था कि कार्य में पूर्ण प्रगति लायी जाये इसके बावजूद भी प्रगति बहुत ही खराब और अधिकारियों को गलत तथ्य उपलब्ध कराते है।


 जिलाधिकारी ने कहा स्कूलों में टाइल्स और रनिंग वाटर कार्य न होने पर पंचायती राज विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिस पर उन्होने एबीएसए एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के लिये निर्देशित किया। विधवा पेंशन की समीक्षा में कई लम्बित प्रकरण पाये गये जिसका जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत 154 विवाह सम्पन्न हुये है जिसमें कुछ आवेदन पत्र लम्बित पाये गये जिसका निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया।

 बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे