Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पच्चीस हजार का इनामियां लूटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । वर्षो से फरार चल रहा पच्चीस हजार का इनामिया लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे। साल दो हजार पन्द्रह में जरायम की दुनिया मे कदम रखने वाला नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी गौरव पांडेय उर्फ मोनू पांडेय अब तक लगभग एक दर्जन गम्भीर वारदातों को अंजाम दे चुका है 






जिसमे शिवम गैस एजेंसी में सेल्समैन को गोली मारकर एक लाख ग्यारह हजार लूट समेत तमाम वारदातो में पुलिस को तलाश थी। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक एस  आनंद पुलिस लाइन स्थित सई कंपलेक्स में पत्रकारों के समक्ष करते हुए बताया कि शातिर लुटेरा साल दो हजार सत्रह से फरार चल रहा था जिसके चलते  गौरव पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा गया था। 



गौरव की गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर दीनदयाल की टीम के साथ ही सर्विलांस और इंटेलिजेंस टीम को लगा रखा था। कई दिनों से पुलिस शातिर की लोकेशन ट्रेस कर रही थी कि बीती रात लुटेरे को अंतू पुलिस के सहयोग से धर दबोचा गया। 


लुटेरे के कब्जे से दो हजार तीन सौ की नकदी सहित तीन सौ पन्द्रह बोर का तमंचा 2 कारतूस जिंदा और बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि हालांकि अभी शातिर गौरव के दो अन्य साथियो तक पुलिस नही पहुच स्की है और उनकी तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे