Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का औचक निरीक्षण।पाँच निलंबित दो का वेतन रोका।









रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोण्डा द्वारा विकास खण्ड-बेलसर के दर्जनों विद्यलयों का निरीक्षण किया गया, जिसमे प्राथमिक विद्यालय लौव्वाटेपरा बन्द पाए जाने के कारण प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका माया गौड़ व बबिता पाण्डेय का दिनांक-07-02-2019 का वेतन अदेय  कर दिया गया है।






 प्राथमिक विद्यालय चिरेबसना डीह के सहायक अध्यापक शुशील कुमार व संगीता देवी तथा प्राथमिक विद्यालय हर्षापुर के प्रधानाध्यापक पवन उपाध्याय, सहायक अध्यापक सुरभि बंसल, सोनिया व मुमताज़ राव निरीक्षण के समय विद्यालय बन्द पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  शासन की मंशानुरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड तरबगंज में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए विद्यलयों में पठन पाठन का सुचारू माहौल बनाये रखने का अपील किया गया इसी क्रम में विकास खण्ड-बेलसर में शिक्षकों द्वारा संचालित किये जा रहे सभा में अध्यापकों से वार्ता करते हुए धरना/हड़ताल समाप्त कर अपने विद्यलयों में वापस जा कर शिक्षण कार्य संपादित करने का अपील करते हुए उन्हें जनपद में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम *'एस्मा'* लागू होने की जानकारी दी गयी,





 जिसके तहत शासकीय कार्य मे ब्यवधान उत्पन्न करने वाले ब्यक्तियों को 01 वर्ष के जेल  की सज़ा का प्राविधान है। इसी के साथ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री आनंद त्रिपाठी के साथ-साथ पदाधिकारी श्री विजय नारायण पाण्डेय, राजेश कुमार शुक्ल, अमित कुमार सिंह, सुधाकर पाण्डेय व अनिल पाण्डेय को स्कूलों में शिक्षण प्रक्रिया भंग करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे