अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।जिले की अलग अलग मार्ग दुर्घटना मे पाच लोगो की मौत हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पीएम के लिए भेजा।बीती रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मारक इण्टर कालेंज के सामने बस व कार की भिड़ंत होने से चार लोगो की मौत हो गई।कोतवाली पुलिस के अनुसार 6/7 की रात करीब एक बजे कालेज के पास इलाहाबाद हाईवे पर उस समय हादसा हुआ जब तारून क्षेत्र के पाली अचलपुर गांव मे सुरेश जयसवाल के यहा प्रीतिभोज शामिल होकर स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 70 सीएल 5101 मे सवार चार लोग वापस सुल्तानपुर जा रहे कि सामने से आ रही प्रयाग डिपो यूपी 70 ईटी 9279 जबरदस्त टक्कर हुई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए ।
ईलाकाई पुलिस ने चारो लोगो को सीएचसी बीकापुर ले गई जहा पर रमेश कुमार गौड उम्र 35 पुत्र जयनाथ निवासी सरवनपुर जोहन पुलिस चौकी मोतीगंज कोतवाली बीकापुर अयोध्या,चालक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 40 पुत्र विक्रम प्रसाद सिंह हुसेपुर डाभा सेमर थाना पूराकलन्दर अयोध्या को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।जबकि गम्भीर रूप से घायल रोहित पाण्डेय 25 पुत्र सुभाष पाण्डेय चितई का पुरवा मोतीगंज बीकापुर अयोध्या व आशीष कुमार 28 पुत्र सोहनलाल निवासी निराला नगर सुल्तानपुर को जिला अस्पताल अयोध्या रिफर कर दिया जहा पर दोनो की मौत हो गई ।चारो मृतक श्रीराम कम्पनी सुल्तानपुर मे कार्यरत बताए जा रहे है।
कोतवाल राम चन्द्र सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर कार सवार लोगो को सीएचसी बीकापुर भेजा गया जहा पर दो को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया और दो अन्य घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा पर दोनो ईलाज के दौरान दम तोड दिए।दूसरी घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र की है जहा पर ट्रक की टक्कर से बाईक सवार योगेंद्र प्रताप सिंह 24 की मौत हो गई जबकि बाईक पर सवार अरविंद यादव घायल हो गए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ