अखिलेश्वर तिवारी
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में कराया जायेगा 200 जोड़ो का विवाह
बलरामपुर ।। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें गरीब परिवारों की कन्या का विवाह शासन द्वारा किया जाना है इसमें सरकार द्वारा पूर्व में 35 हजार रूपये के उपरान्त दी जाती थी जिसके स्थान पर शासन द्वारा यह धनराशि बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई है ।
यह जानकारी समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर द्वारा दिया गया है । उन्होंने बताया कि दिनांक 09 फरवरी को जिला पंचायत परिसर में सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 200 जोड़ों का संपूर्ण रीति रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन भव्यतापूर्ण किया जायेगा । वर-वधू के साथ आने वाले परिवारजनों के लिए भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की टीम भी उपस्थित रहेगी ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधु को आर्शीवाद देने के लिए मुख्य अतिथि माननीय सांसद ददद्न मिश्र व विशिष्ट अतिथि तौर पर विधायकगण के अलावा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेगे । उन्होने बताया कि सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत वर-वधू के दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाये हेतु पूर्व में 20 हजार की धनराशि कन्या के खाते में दी जाती थी जो कि बढाकर 35 हजार कर दी गई है तथा वधू के गहने व अन्य आवश्यक सामग्रियों जैसे कपड़े, बिछयां, वर्तन, चांदी का पायल आदि पर 10 हजार रूपये की धनराशि खर्च की जायेगी । 6 हजार की धनराशि विवाह कार्यक्रम हेतु खर्च की जायेगी।
इस प्रकार कुल 51 हजार धनराशि का लाभ सामूहिक विवाह योजना का लाभ वर-वधू को दिया जायेगा । जिला स्तर पर कार्यक्रम के पश्चात् ब्लाक स्तर पर सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराये जायेगें । उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लें तथा विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग के कार्यालय विकास भवन में संपर्क कर सकते है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ