Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:निशुल्क रक्तदान शिविर में दो दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के वन इंडिया फैमिली मार्ट परिसर में फरियाद फाउंडेशन एवं वन इंडिया फैमिली मार्ट के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  । शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सलिल सिंह टीटू तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर तारिक अफजल सिद्दीकी व डॉ वाई पी गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी पैगाम संस्था के संस्थापक आजाद सिंह उर्फ छोटे भैया ने फीता काटकर किया । 





रक्तदान का शुभारंभ वन इंडिया मार्ट के एरिया मैनेजर रोहित गुप्ता तथा डॉ अशोक सिंह ने अपना रक्तदान कर किया ।
फरियाद फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर अख्तर रसूल खां ने बताया कि संस्था अलग अलग समय पर विभिन्न संगठनों वा संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य शिविर जैसे महत्वपूर्ण आयोजन कराती रहती है । 



आज रक्तदान शिविर के दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया । कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व सभासद ध्रुव चौधरी के अलावा संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान पठान, हिमांशु दीक्षित, समसुद्दीन अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे । रक्त कलेक्शन करने वाली टीम डॉ श्याम के निर्देशन में कार्य कर रही थी उनके साथ अशोक कुमार पांडे, हिमांशु तिवारी, लालू, नीरज तथा पीआरओ प्रवीण कुमार भी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे