Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जय शेखर को लखनऊ मंडल में मिला आठवां स्थान








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता "टीचिंग प्रोफेसनल ओलंपियाड 2018" में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धुसाह प्रथम के अध्यापक जय शेखर योग्यता परीक्षा में प्रतिभाग कर उत्तीर्ण हो गए हैं । उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर 470 वीं रैंक,  जबकि लखनऊ मण्डल में 8वीं रैंक प्राप्त हुई है । साथ ही विषय आधारित परीक्षा में 19वीं रैंक मिली है ।
               



जानकारी के अनुसार  अंतरराष्ट्रीय  शिक्षक प्रतिभा खोज  प्रतियोगिता में कुल दस हजार विद्यालयों और यूनिवर्सिटी के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया था । परीक्षा में भारत के विभिन्न शहरों तथा अबु धाबी, दुबई में एक साथ आयोजित की गई थी । ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित होने पर जयशेखर का प्रदर्शन सम्मान जनक रहा जो बलरामपुर जिले के लिए गौरव की बात है ।




 वारकी फाउंडेशन, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन और टेलाल के संयुक्त तत्वावधान में यह परीक्षा आयोजित की गई । जय शेखर ने बताया कि शिक्षा निदेशक (बेसिक ) द्वारा आदेश पत्र जारी किया गया था जिसमे सभी शिक्षकों को टीचिंग प्रोफशनल ओलम्पियाड में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया था । उन्होंने बताया कि बलरामपुर एबीआरसी पंकज पांडे की प्रेरणा से उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सफलता प्राप्त की । जयशेखर ने इस सफलता के लिए अपनी माँ, परिवार जनों के साथ अपनी गुरु डॉ शुचिता चौहान, और पंकज पांडे का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे