Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:छपिया पुलिस ने शराब के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी









दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। यूपी में अभी भी नशीले पदार्थों की वजह से मौतों का सिलसिला जारी है। यहां हर दिन लोग मर रहे हैं। ऐसे में कच्ची शराब को पीने से हो रही मौतों को लेकर सीएम ने नाराजगी जताते हुए बड़े अफसरों को फटकार लगाई है।





जिसके बाद से डीजीपी मुख्यालय से आदेश जारी होते ही जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व एसपी आरपी सिंह के निर्देशन में एसडीएम मनकापुर जगदम्बा सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छपिया थाना क्षेत्र के भावजितपुर,विश्नोहरपुर, हथिनी, दानेपुर,नयनजोत, भौरहा सहित कई अन्य गॉवो में सीओ मनकापुर एस के रवि राय और एसओ छपिया ब्रिजेन्द्र पटेल ने मय फोर्स के साथ छापेमारी की छापेमारी की खबर सुनते ही शराब माफियाओं में मचा हड़कंप घर छोड़कर हुए 

वीडियो 



फरार के इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को शराब बनाते हुए धर दबोचा लगभग दर्जनों अवैध शराब की भट्ठियां को तोड़कर लगभग 25 कुंतल लहन को किया गया नष्ट।

छापेमारी के दौरान टीम में चौकी इंचार्ज मसकनवा जितेंद्र यादव, एसआई डिग्री प्रसाद गौतम,वी पी पाल,कांस्टेबल जागेश्वर गौड़, धर्मेन्द्र यादव,सीमा मौर्या,स्वाटी राठौर,गीता यादव आबकारी महिला कांस्टेबल संजू द्विवेदी सहित कई लोग टीम में शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे