Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Exclusive: कुशीनगर और सहारनपुर में मौतों के बाद भी कुंभकर्णी नींद सो रही मोतीगंज पुलिस










डीएम और एसपी के निर्देश पर जिलेभर में कच्ची शराब के खिलाफ चल रही छापेमारी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। प्रदेश के कुशीनगर और सहारनपुर जिलों में कच्ची जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद गोण्डा जिला प्रशासन तो जाग गया है, लेकिन जिले की मोतीगंज पुलिस अब भी कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर के बाद प्रदेशभर में जहरीली शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मोतीगंज ऐसा थाना है जहां बेखौफ शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के बजाय महज खानापूर्ति की जा रही है।







    प्रदेश के कुशीनगर व सहारनपुर जिले में अवैध कच्ची जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएम के सख्त तेवर के चलते पुलिस और प्रशासनिक अमला ने हरकत में आकर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। गोण्डा में भी अवैध शराब की संचालित हो रही भट्ठियों को नष्ट करने के अभियान के तहत जिलेभर मेंं जिला अधिकारी कैप्टन प्रभांंशु श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंंह ने टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े स्तर पर कार्रवाई का फरमान जारी किया है। 






आलाधिकारियों के आदेश पर सभी थानों की पुलिस अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला रही है लेकिन मोतीगंज पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यहां की पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान व कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। बताते हैं कि पुलिस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों को पकड़ कर थाने पर लाई और वहां से कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार शराब के मामले में मोतीगंज पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह करती है। जिला आबकारी विभाग भी छापेमारी करते हुए अब तक सैकड़ों कुन्तल लहन व भट्ठियां नष्ट कराते हुए भारी मात्रा मेंं  अवैध जहरीली शराब बरामद करने का दावा कर रहा है।

छपिया पुलिस


        शनिवार को मनकापुर उपजिलाधिकारी जेबी सिंंह, सीओ एसके रवि के निर्देशन में छपिया थाना पुलिस ने क्षेत्र के भवाजितपुर, विश्नोहरपुर, दानेपुर व हथनी में छापेमारी कर लगभग 25 कुन्तल लहन एवंं दर्जनों की संख्या में भट्ठियों को नष्ट करते हुए भारी मात्रा में अवैध जहरीली शराब बरामद किया है। बड़े पैमाने पर शुरू की गई छापेमारी से जहरीली शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गोण्डा-बस्ती का बॉर्डर व रेल मार्ग होने के नाते अवैध शराब की सप्लाई यहांं से दूसरे जनपदों को भी की जाती है। इस पर भी छपिया पुलिस ने पहरा लगा दिया है।




     जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरदयाल व गणेश पुरम में बड़गांव पुलिस चौकी प्रभारी रतन कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राम आशीष मौर्य ने अवैध कच्ची शराब निर्माताओं के ठिकानों पर छापामार अभियान चलाया। गणेश पुरम में कई कच्ची शराब निर्माताओं की भठ्ठी को नष्ट करते हुए इमलिया गुरदयाल में बन रही कच्ची जहरीली शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया गया तथा भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। पुलिस ने कच्ची शराब निर्माण व बिक्री  करने वाले मनोज, लल्लू, विकास व कालिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।





    जिला आबकारी अधिकारी उमेश चन्द्र ने बताया कि जिले की चारों तहसीलों में एक साथ आबकारी टीम द्वारा छापेमारी करते हुए भारी मात्रा मेंं लहन तथा अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कराते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गयी है। नवाबगंंज माझा के जैयतपुर, दुल्लापुर में छापेमारी के दौरान मोटर साइकिलों से की जा रही अवैध कच्ची शराब के सप्लायरों की दो मोटर साईकिल बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मनकापुर सर्किल के सीओ एसके रवि ने बताया कि अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ शुरू हुई छापेमारी जारी रहेगी।




   देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि परिक्षेत्र के गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपदों में अवैध रूप से बनाई और बेची जा रही कच्ची जहरीली शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का निर्माण होता पाया जाएगा, वहां के थानाध्यक्ष के साथ ही बीट दरोगा व सिपाहियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे