शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | समाजवादी लोहिया वाहिनी के पांचवी बार जिला अध्यक्ष हरीश शुक्ला को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया |
बता दें कि सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने हरीश शुक्ला एडवोकेट को 5वी बार जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी को मनोनयन किया ।इनके आगमन पर ट्रेजरी चौराहा पर समर्थकों ने स्वागत किया और मिठाई एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई।इस मौके पर हरीश शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे ऊपर जो विश्वास जताया उस पर शत प्रतिशत खरा उतरते का प्रयास होगा |
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से लोकसभा का चुनाव इस बार बहुत महत्वपूर्ण होगा और हम सब पार्टी हित के लिए एक होकर लोकसभा में सपा ,बसपा गठबंधन हुआ है उसके लिए हमारे कार्यकर्ता वह हमारे पदाधिकारी बहुत ही मजबूती से काम करेंगे।
इस इस मौके पर जिला सचिव वासिक खान ,जिला सचिव अब्दुल हई,पूर्व सचिव अनीश खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तकदीर अहमद ,लखपति भाई मो॰अरशद,रमेश सिंह, अहमद अली, दिनेश सिंह मो॰शोएब सभासद कटरा मेदनीगंज आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ