संजय शर्मा
अम्बेडकर नगर।टाण्डा नगर में संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत जन जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में टाण्डा विधायक संजू देवी व विशिष्ठ अतिथि के रूप उप जिलाधिकारी टाण्डा व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू मौजूद रहे।
बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस तरह के कैम्प का आयोजन कर जगह जगह लोगो को यातायात नियमों के बारे में लोगो को जागरूक करने का काम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बड़े ही अच्छे ढंग से अपने प्रस्तुति कर लोगो को समझाने का प्रयास किया कि हमे दोपहिया,चार पहिया वाहन चलाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे हम स कुशल अपनी यात्रा कर सकें इस सड़क सुरक्षा यातायात कैम्प को सम्बोधित करते हुए विधायक संजू देवी ने कहा कि हमे ये ध्यान देना चाहिए कि हम यात्रा जरूर कर रहे है।पर हमारा परिवार जो हमारे ही ऊपर आश्रित है।वो हमारे इंतज़ार कर रहा है।
हम सुरक्षित यात्रा करते है तो हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा और इसके लिए यात्रा करते समय शराब नही पीना चाहिए गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात नही करना चाहिए, शीट वेल्ट लगा कर वाहन चलाना चाहिये।दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग के साथ- यातायात नियमो का पालन करना चाहिए।और ऐसा करते समय हो सकता है कि हमे थोड़ा बिलम्ब हो पर घर पहुचेंगे इसका गारंटी रहता है।
इस कैम्प में उपजिलाधिकारी के साथ विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू व आर.टी.ओ अम्बेकर नगर ने भी संबोधित किया और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात नियमों के बारे में सांकेतिक चिन्हों के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बातये।इस कैम्प में
विधायक संजू देवी द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया श्याम मोहन,सन्दीप मांझी,अमन कन्नौजिया,नीरज मोदनवाल,परमात्मा वर्मा,बृजेश मौर्य,सुनील मौर्य,रचित सहगल,अनिल गौतम,सुनील को हेलमेट वितरण कर सुरक्षित चलने का संकल्प दिलाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ