Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद के पोस्टर पर कालिख पोतकर की जमकर नारेबाजी







डेस्क
बस्ती। जिला में आज अंकुर वर्मा( राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी बस्ती) के नेतृत्व में बस्ती युवा कांग्रेस द्वारा प्रियंका  गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बस्ती के  जिला के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी का विरोध कर पुतला फूंका गया और कालिख पोती गयी। यहां पर  पार्टी के युवा नेता गोपाल पाण्डेय,सचिन शुक्ला, पंकज देवेदी,दुर्गेश त्रिपाठी,पवन वर्मा, पवन अग्रहरी ,सर्वेश शुल्का,रंजीत, अखिलेश, अनुराग, रूपेश  शामिल रहे और आक्रोश जताये। 


आक्रोशित कांग्रेसी 



रविवार को दोपहर जनपद मुख्यालय पर प्रियंका गांधी पर सांसद के टिप्पणी पर भड़के कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सांसद हरीश द्विवेदी के मुंह पर पोती कालिख ।
प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में  सांसद हरीश द्विवेदी ने की थी तीखी टिप्पणी। 

वीडियो 

 फौव्वारा चौराहे पर सांसद के चेहरे पर कालिख पोतकर उनका फूंका गया पुतला । कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ की जमकर की नारेबाजी।  कॉंग्रेस कार्यकर्ता प्रेम शंकर द्विवेदी ने सांसद हरीश द्विवेदी को बताया मानसिक दिवालियापन प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी घबराहट में डरी हुई है। 
 जबकि प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि ऐसा टिप्पड़ी गलत है। इस मौके पर अंकुर वर्मा व गोपाल पांडेय ने कहा कि बीजेपी का यूपी से पतन हो रहा है। अतः सांसद लोग गलत ब्यानबाजी कर रहे है। उनको अभी से ही हार की चिंता सताए जा रही है।  इस मौके पर सैकड़ो नेता शामिल रहे और आक्रोश भी जताये।


वीडियो :सांसद ने दिया था यह बयान 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे