Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा : अवैध कच्ची शराब के खिलाफ मनकापुर में चला अभियान








गोंडा। तहसील प्रशासन व जिले की आबकारी तथा कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। दर्जनों भट्ठिया ध्वस्त कर दी गयीं। सौ कुन्तल लहन नष्ट किया गया और पांच सौ लीटर शराब बरामद की गयी। 
       



एसडीएम जगदम्बा सिंह, सीओ एसके रवि, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक आनन्द शुक्ला, एस आई मोहम्मद वसी खान, एस आई संजीव वर्मा, एस आई मोहम्मद जैद सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल लालमन यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल चंदन प्रसाद, कांस्टेबल अवधेश प्रसाद, कांस्टेबल छट्ठी चौधरी, कांस्टेबल मोहम्मद हाशमी, कांस्टेबल संजय कुमार, महिला कांस्टेबल कल्पना मौया, कांस्टेबल पिंकी यादव, कांस्टेबल संजू दूबे ,हेड कांस्टेबल गिरजेश गिरि ,वाहन चालकहेड कांस्टेबल मोहम्मद जैद की टीम एक साथ भरहूँ भट्ठा जहां वर्षों से कच्ची शराब का हब माना जाता है।




 उस गांव को चारों ओर से घेर लिया। गांव में पहुंचते ही गांव के पुरूष गांव से फरार हो गये। एसडीएम व सीओ की अगुवाई में लगभग चार घंटे अभियान चलता रहा। गांव में दर्जनों घरो की तलाशी हुई ।मौके से तीन महिलाओं की गिरफ्तारी भी की गयी।तथा एक अदद वाहन में वाइक बरामद की गयी। व्यापक पैमाने पर हुई कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे का कमर टूटता नजर आया। सैकडो परिवार घर छोड़ कर भाग गये। टीम जिधर नजर डालती कमरो में खेप के खेप लहन नजर आया। इसको देख कर सीओ व एसडीएम दंग रह गये। 



एसडीएम जगदम्बा सिंह व सीओ एसके रवि ने बताया कि अभियान लगातार चलाकर इस धंधे को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। एसडीएम ने लोहे के राड, कुल्हाड़ी से बट्ठियों को तोडते नजर आए। सांसद के आवास से कुछ ही दूरी पर बन रहे इस अवैध कच्ची शराब के कारोबार को बंद कराने के लिए जल्द ही सांसद से मिलकर जल्द ही तहसील प्रशासन सहयोग की मांग करेगा। जिससे इस शराब को बनने से जड़ से रोक लगायी जा सके। बताते चले कि जितनी शराब बीस तीस गांवों में बनती है उतनी शराब केवल कोतवाली क्षेत्र के भरहूँ भट्ठा गांव में बनती पाई गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे