एमबीडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ बसंतोत्सव
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बच्चे राष्ट्र के धरोहर हैं। इन्हें निर्भीक, निडर तथा आपात स्थिति से निपटने की जानकारी एंटी वा चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से अभियान चलाकर दी जा रही है।
यह बात रविवार को बसंत उत्सव के अवसर पर मोतीगंज क्षेत्र के सोठिया में स्थित एमबीडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीगंज थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कही। मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में गोरखनाथ सरोज नेे कहा कि छात्र-छात्राओं को गुरूजन ऐसी शिक्षा दें, जिससेे वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे संकोच त्यागकर अपनी बात अपने परिजनों एवं गुरूजनों से अवश्य बताएं तथा आपातकाल में यूपी डायल 100 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को तुरंत सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा के लिए डायल 100 पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन तुरंत पहुंचेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चाइल्ड हेल्पलाइन के डायरेक्टर कैलाश नाथ पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं को निडर होना चाहिए और किसी भी ऐसी स्थिति में पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य को पहचानना चाहिए और अपने आंतरिक डर को भगा देना चाहिए। एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को संकोच छोड़ देना चाहिए और निडर होकर उन्हें संघर्ष करना चाहिए। तुरंत यूपी डायल हंड्रेड व चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचित करना चाहिए। टीम की महिला कांस्टेबल रिंकी तिवारी ने कहा कि बेटियों को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना होगा। लड़कियां किसी भी मायने में किसी से कम नहीं हैं।
विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, देवी गीत, प्रहृसन, नाटक आदि का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक इकबाल उस्मानी, स्वाति श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, अनिल उपाध्याय, कृष्णदेव पांडेय, देवीदयाल तिवारी, अनीता पांडेय तथा क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ