Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:युवाओं ने चलाया मद्यपान के विरुद्ध जागरूकता अभियान







ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिले के युवाओं ने मद्यपान के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। बृजलाल तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने शहर से सटे पोर्टरगंज, डिहवा व परेड सरकार सहित कई गांवों में जाकर लोगों से शराब न पीने की अपील की। 
   




 जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे बृजलाल तिवारी ने कहा कि जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे, तब तक इस समस्या से निजात पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून इस पर लगाम नहीं लगा सकता। बृजलाल तिवारी ने लोगों को शराब पीने से होने वाली सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक समस्याओं के प्रति लोगों को सचेत किया।




 उन्होंने कहा कि शराब पीने से हम अपने शरीर व अपने परिवार का जो नुकसान करते हैं, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस अभियान में कन्हैया, रामबदल, श्यामजी, शुभम सहित अन्य की भागीदारी रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे