Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :समाज को शिक्षित व संस्कारित बनाना सबसे पुनीत कार्य :चन्द्रमणि पाण्डेय









सुनील उपाध्याय 
 बस्ती :पोखरा बाजार में प्रयागराज ग्लोबल ऐकेडमी का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि 307 विधानसभा हर्रैया के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना सबसे पुनीत कार्य है






 जिसे बखूबी शिक्षक करता है इसीलिए उसका स्थान भगवान से भी बड़ा माना गया है क्योंकि वही हमें भगवान की पहचान करने का ज्ञान देता है वास्तव में बिना पढ़ा लिखा व्यक्ति पशुवत जीवन जीने को मजबूर होता है यदि भगवान हमें  मानव जन्म देते हैं तो गुरु हमें एक अच्छा इंसान बनाते हैं क्योंकि विद्यालय से क्षेत्र और समाज का विकास होता है 





अतः इसमें सबको बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए उन्होंने ग्रामीण अंचल में शिक्षा केंद्र स्थापित करने हेतु विद्यालय के प्रबंधक रमेश द्विवेदी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हम सदैव समस्या समाधान को तत्पर हैं इस मौके पर वी.के.त्रिपाठी सदानंद मिश्र ज्योति सिंह विवेक पाण्डेय पवन बर्मा राजेश त्रिपाठी संजय यादव रुकमणी यादव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे