सुनील उपाध्याय
बस्ती 10 फरवरी। बस्ती। जीवीएम कान्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस कम्पटीशन के साथ ही नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 2 से 4 वर्ष व 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के दो ग्रुप बनाये गये थे। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए स्कूल प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा की बच्चों के बीच इस तरह के आयोजनों से मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना पर नृत्य से करते हुए राजश्री ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्ले गु्रप के बच्चों ने अपने जलवे दिखाये। प्रथम कक्षा के बच्चों ने लांग लाची गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको विभोर कर दिया। मेड इन इण्डिया गाने पर द्वितीय कक्षा के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। बेबी, एलकेजी,यूकेजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस कम्पटीशन में जलवा बिखेरा। चौथी कक्षा के बच्चों द्वारा ले जा रे गाने पर नृत्य ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में जजों की भूमिका में दिव्या त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, डा. रमा शर्मा, अंजलि मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा। आयोजित कार्यक्रम में विजयी बच्चों के नाम की घोषणा आगामी 24 फरवरी को विद्यालय परिसर मे की जाएगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वालिया, आयुष, विनायक, अर्पित, अरूष श्रीवास्तव, अर्ष पाल, अथर्व, ज्योत्सना, शाश्वत, श्रेया, वैष्णवी, कृतिका, श्रेयांश, तन्वी, आशी वर्मा, अदिती, सान्या, संस्कृति, सात्विक, साल्वी सिंह, मनप्रीत के साथ ही अन्य बच्चों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ