रमेश कुमार मिश्र
गोंडा।तरबगंज थानाक्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को गायब कर बैनामा कराने के बाद हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाते हुए मृतक के चचेरे भाई ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
बताते चले की मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भानपुर के मजरा पूरे बसंत गांव का है। जहां के निवासी पृथ्वीराज तिवारी ने गांव के ही पांच तथा एक अन्य बाहरी पर कूट रचित तरीके से चचरे भाई की भूमि का बैनामा कराने और फिर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
पृथ्वीराज तिवारी ने बताया कि उसका चचेरा भाई रक्षाराम मन्दबुद्धि और नेत्रों से कमजोर व्यक्ति था उसकी पत्नी भी मन्दबुद्धि है उसके कोई संतान नहीं थी।
पृथ्वीराज तिवारी ने बताया कि उसका चचेरा भाई रक्षाराम मन्दबुद्धि और नेत्रों से कमजोर व्यक्ति था उसकी पत्नी भी मन्दबुद्धि है उसके कोई संतान नहीं थी।
दोनों की परिवरिश वह स्वयं कर रहा था।18 जनवरी की सुबह गांव की ही उमा देवी तथा संतोष तिवारी दवा कराने के बहाने उसे लेकर राम धीरज निवासी थाना इनायत नगर फैजाबाद के यहां चले गए यहां पर उसका ननिहाल होने के कारण पृथ्वीराज ने भी कोई विरोध नहीं किया 2 फरवरी को उमा देवी संतोष तिवारी राजमणि अशोक कुमार विनीत कुमार निवासी भानपुर तथा राम धीरज पाठक निवासी थाना इनायत नगर फैजाबाद गुमराह कर रक्षा राम की सारी जमीन विनीत कुमार के नाम बैनामा करा दिया बैनामा करा देने के दूसरे ही दिन षड्यंत्र के तहत रक्षा राम की हत्या कर दी गई।
पृथ्वीराज तिवारी ने मामले की शिकायत डीआईजी देवीपाटन मंडल डीआईजी अयोध्या मंडल पुलिस महानिदेशक मुख्यमंत्री तथा स्थानीय थाने पर की है।मामले की खबर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही हुई है।
पृथ्वीराज तिवारी ने मामले की शिकायत डीआईजी देवीपाटन मंडल डीआईजी अयोध्या मंडल पुलिस महानिदेशक मुख्यमंत्री तथा स्थानीय थाने पर की है।मामले की खबर लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही हुई है।
पूछने पर प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अभी तक जानकारी नही हुई है।मामला जानकारी में आता है तो जाँच करके मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ