अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के बलरामपुर चीनी मिल ट्राली यार्ड कॉलोनी में विगत कई वर्षों से सरस्वती पूजन महोत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर मनाया जाता रहा है । इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से तीन दिवसीय सरस्वती पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया है । महोत्सव का शुभारंभ बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शनिवार को बीसीएम के महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया ।
उनके साथ कर्मचारी कल्याण अधिकारी एसपी सिंह तथा उप महाप्रबंधक वित वीएन ठाकुर ने भी दीप प्रज्वलन के बाद मां सरस्वती का माल्यार्पण किया । आयोजन समिति के सदस्य प्रेम प्रकाश पांडे ने बताया के आयोजन विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है ।
तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज शांति यज्ञ के बाद सायंकाल दीप यज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया गया । मंगलवार को प्रातः काल पूजन अर्चन और हवन के बाद सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । बुधवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन राप्ती नदी में होगा ।
उन्होंने बीसीएम परिवार के लोगों से अपील की है कि पूजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने तथा मंगलवार को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण अवश्य करें । कार्यक्रम में मारकंडे चौबे, अशोक कुमार, प्रशांत नंदी, राम मोहन सिंह, अशोक सोनी, समीर नंदी, अजय श्रीवास्तव, राम प्रकाश पांडे व ग्राम प्रधान महेश मिश्रा सहित मिल परिवार के तमाम लोग मौजूद थे ।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम चीनी मिल तथा मिल कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ