शमशाद
रानीगंज, प्रतापगढ़ | सोहे लाल-लाल चुनरी हमार माई के, बड़ा नीक लागे सोलहो सिंगार माई के, सब कुछ मिल जाए पर दुनिया में माई ना मिली...सहित भक्ति गीतों पर दर्शक झूम पड़े| राधा-कृष्ण, शिव तांडव, मां काली की मनोहरी मनोहरी झांकियां देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए| बडी संख्या में भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया|
अवसर ऱहा श्रीराम जानकी मंदिर बरहदा के स्थापना दिवस की | इस अवसर पर समाजसेवी पंकज मिश्र द्वारा आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर रविवार को महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ| जिसमें अंतर्राष्ट्रीय लोकगायक दीपक त्रिपाठी के लोक गीतों पर दर्शक खूब झूमे| उन्होंने गाया कि माई के दुधवा जइसन दूसर मिठाई न मिली, सब कुछ मिल जाए पर दुनिया में माई ना मिली..
वहीं भोजपुरी गायिका पारुल नंदा ने बड़ा भारी मेरा लागे विंध्याचल नगरिया पिया घुमाई देता हो.. सुर संग्राम कलाकार अन्यया सिंह ने गाया कि कवन मैया गोर हो कवन मैया करिया.. सहित भक्ति गीतों से समा बांधी| दिल्ली से आए सिराज एंड कंपनी के कलाकारों ने विभिन्न झांतियों की प्रस्तुति की गई| कार्यक्रम में भदोही के विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, सच्चा बाबा आश्रम के संत मनोज ब्रह्मचारी, अजय शंकर दुबे सहित मुख्य अतिथियों का आयोजक पंकज मिश्र ने स्वागत किया| इस दौरान गजेंद्र तिवारी, डॉ ओंकारनाथ मिश्र, दयाशंकर दुबे, प्रकाशचंद दुबे, कृपा दुबे, राकेश दुबे, मंगला दुबे सहित क्षेत्रीय एवं अतिथिगण मौजूद रहे|
आयोजन बना भाईचारे का मिसाल
श्रीराम जानकी मंदिर बरहदा में समाजसेवी पंकज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग अपनी सहभागिता करते नजर आए|
क्या हिंदू, क्या मुसलमान यहां तो केवल भाईचारे का संदेश दिखा| क्षेत्र के मो.इश्तियाक आफताब आलम, मो. समीम सहित लोगों ने भी इस प्रयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और महाप्रसाद वितरण में भी सहयोग किया| कार्यक्रम में हर वर्ग की महिला-पुरुष उपस्थित रहे| उनका कहना है कि पंकज मिश्र जो समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं उनके अंदर सभी को एक साथ लेकर चलने का भाव है| हम हिंदुस्तानी केवल भाईचारे के संबंध को ही मानते हैं ऐसा आयोजन हमें एकजुट होने का अवसर देता है|
मनोहारी रही श्रीराम जानकी धाम की छटा
इन दिनों श्रीराम जानकी धाम बरहदा की मनोहारी छटा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी| यहां शाम को जब रंग बिरंगी लाइटों की चकाचौंध रोशनी फैली तो नजारा कुछ प्रयागराज सा दिखने लगा| मंदिर में स्थापित श्रीराम दरबार, माँ दुर्गा, शंकर जी की प्रतिमा का लोग दर्शन कर मंदिर की भव्यता का बखान कर रहे थे| पूरा मंदिर परिसर आधुनिक लाइटों से गुलजार रहा| यहां आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे|
श्रीराम कथा में छिपे है जीवन के सार - रविंद्र नाथ त्रिपाठी
भगवान श्रीराम की कथा में मानव जीवन का सार छिपा है| श्रीराम परमपिता परमात्मा होते हुए भी संसार के दुखों को सामना किए और हमें एक सीख दिया कि चाहे जितने भी दुख पड़े लेकिन हमें धर्म मार्ग से नहीं हटना चाहिए| यह बातें भदोही के विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने श्रीराम जानकी मंदिर बरहदा में आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही|
उन्होंने आयोजक पंकज मिश्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस निश्चल भाव से पंकज मिश्र समाज की सेवा कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है| कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतापगढ़ राजकुमारी रत्ना सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए यह कार्य समाज को एकता के सूत्र में जोड़ता है| सच्चा बाबा आश्रम के संत मनोज ब्रह्मचारी ने भी अपने विचार रखते हुए इसे एक बड़ा आयोजन बताया| आयोजक पंकज मिश्र ने मुख्य अतिथियों क| स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया|इस मौके पर बदलापुर विधायक भी रहे मौजूद





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ