Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:बदमाशों के बुलंद हौसले, दिन दहाड़े कोटसराय के पास फिल्मी स्टाईल में लूट की घटना को दिया अंजाम









अमरजीत सिंह 
अयोध्या,ब्यूरो। सोमवार को फिल्मी स्टाईल से बदमाशों ने एक कार को ओवरटेक करके करीब सोलह लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों की संख्या चार बतायी जा रही है जो एक सफेद रंग की कार में सवार थे।




 आईजी जोन ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए निर्देश जारी किये है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है। कई जगह चेकिंग अभियान के साथ रास्ते में पड़े सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में तहरीर नहीं प्राप्त हुई थी।

                        
कैंट थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित नौरंग पेट्रोल पम्प से कैशियर संतोष 16 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए कार से ड्राइवर के साथ जा रहे थे। कोटसराय ओवर ब्रिज के पास एक सफेद रंग की कार ने उन्हे ओवर टेक किया तथा कार में मौजूद बदमाशों ने असलहे के बल पर 16 लाख रुपये लूट लिये।



 बदमाश इसके बाद फरार हो गये। एसओं कैंट का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे