सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले 3 दिनों में जिला आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दर्जनभर स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लहन व सैकड़ों लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पूरे जिले में अवैध रूप से बन रहे शराब को पूरी तरीके से प्रतिबंधित करने के लिए जिले में पांच टीमें बनाई गई हैं।
जिनकी मॉनिटरिंग जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी के पास इस तरीके की कोई सूचना हो तो वह सीधे हमें सूचित कर सकता है सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ