शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ :तरुण चेतना के बढ़ते कदम में एक कड़ी और जुड़ गई। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के गोल्डन जुबली आडिटोरियम में सलाम मुंबई द्वारा आयोजित तम्बाकू नियंत्रण के राष्ट्रीय सेमिनार में आज महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री विनोद तावड़े के हाथों सम्मानपत्र व् चेक देकर तंबाकू मुक्त स्कूल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मुझे सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए हम अपने जिले के सभी शिक्षक बंधुओं, संस्था के साथियों व सभी अधिकारियों सहित सभी स्नेहीजनों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। तरुण चेतना को यह सम्मान मिलने पर पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख सीता राम वर्मा, उप राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मुन्नी बेगम, दिल्ली की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता राधिका खजूरिया व प्रख्यात अधिवक्ता खदीजा फारूकी, मैसवामैन हकीम अंसारी, सुनील कुमार, प्रसिद्ध समाजसेवी राज देव चतुर्वेदी, साथी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शशि भूषण व पूर्व ग्राम प्रधान संतोष ओझा आदि लोगो ने प्रशन्नता व्यक्त की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ