Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :वाल्टरगंज थाना के इस सिपाही के सराहनीय कार्यो की हो रही है जमकर सराहना









वासुदेव यादव
 बस्ती :वाल्टरगंज थाना का सिपाही सतीश कुमार पांडेय के सराहनीय कार्यो की चर्चा आम। बसन्त पंचमी के दिन ईट भटटे पर कार्यरत मजदूरों के सभी बच्चों को कॉपी किताब पेन पेंसिल प्रदान कर उन्हें स्कूल भेजने का किया निवेदन। साथ ही कहा कि ज़रूरत मन्दो की सेवा ही सच्ची जन की सेवा है।






 श्री पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही विकास की द्वार खोलती है। अतः सब पढ़े सब बढ़े। साथ ही बच्चो को बसन्त पंचमी की बधाई दी। यहां पर बच्चे कॉपी किताब पेन पेंसिल पाकर खुशी से झूम व उछल पढ़े। 



 उनके चेहरों की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया। इस सराहनीय कार्य की सभी ने भूरी भूरी प्रशंशा की है और  सिपाही सतीश पांडेय के इस सराहनीय कार्य से अन्य को प्रेरणा लेने की बात कही है। बहरहाल ऐसे नेक दिल इंसान बहुत कम ही देखने को मिलते है। जिसके चलते सतीश की प्रसंशा होना लाजमी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे