Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मो आफ़क उर्फ भोलू के नेतृत्व में प्रियंका गांधी के अयोध्या नगर आगमन पर होगा जबरदस्त पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत









 वासुदेव यादव
अयोध्या। अयोध्या में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के राम नगरी में पहली बार अयोध्या आगमन पर जिला अयोध्या के महासचिव मोहम्मद आफ़क उर्फ भोलू भाई के नेतृत्व मे जबरदस्त पुष्प वर्षा करके स्वागत सम्मान किया जाएगा। 




भोलू भाई ने कहा कि प्रियंका गांधी की आँधी से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है । जिस दिन से प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा है। भाजपा का सिंहासन हिलने लगा हैं,अबकी बार सरकार 2019 में केंद्र कांग्रेस की बनने जा रही है। अयोध्या  व पूरी उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में खड़ी है और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने को ततपर है।





 मो अफाक उर्फ भाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व हितैषी पार्टी है  जबकि भाजपा आम जनमानस में भ्रम व फूट पैदा करती है। सबको आपस में लडाती है। वह धर्म व जाती की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी से ही उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बनेगा तथा देश व प्रदेश का चौक मुखी विकास होगा। भोलू भाई ने कहा कि जिस दिन यहां अयोध्या में श्रीमती गांधी का अयोध्या नगर में आगमन होगा। हम सभी कांग्रेसी नेता सैकड़ों की संख्या में उनका गांधी का पुष्पों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत समान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे