सुनील उपाध्याय
बस्ती, 12 फरवरी 2019। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का 80 वां जन्मदिन सिंचाई विभाग कालोनी में स्थित चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में इकट्ठा हुये पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करने के बाद चौधरी अजीत सिंह के योगदान पर चर्चा की।
मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने चौधरी अजीत सिंह को किसानों का हितैषी बताते हुये कहा कि उन्होने अपना राजनीतिक जीवन किसान हितों के प्रति समर्पित कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्धान्तों को अपने असल जीवन में उतारकर उन्होने खुद को उनका वास्तविक उत्तराधिकारी सिद्ध कर दिया। रूधौली विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट प्रमोद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के उत्तरदायित्वों को चौ. अजीत सिंह ने बखूबी निभाया उसी तरह उनके दायित्वों को आगे बढ़ाने के लिये जयंत चौधरी के रूप में पार्टी को एक सक्षम किरदार मिल गया है।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि चौ. अजीत सिंह के सिद्धान्तों को अपनाकर पार्टी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जयंती अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, शिवकुमार गौतम, सैदुर्रहमान, सुजीत कुमार शुक्ला, शेर सिंह, वकाश अहमद, उदयराज विश्वकर्मा, लालजी चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह, श्रीराम मौर्य, सतेन्द्र सिंह, रोहित, संदीप, राजकुमार, साइमन फारूकी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ