अलीम खान
अमेठी :सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिये कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय बैठक ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत स्थानों पर सम्पन्न हुई।इसी क्रम में निजामुद्दीनपुर चौराहे पर स्थिति हनुमान मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता राहुल गुप्ता ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा की वर्तमान सरकार की खराब नीतियों के कारण जनता को परेशानियों की ओर ढकेल रही है। जनता से किये गये वादे को पूरा करने में सरकार पूरी तरह से विफल है। बढ़ती डीजल पेट्रोल और रसोई गैस ने गरीबों की कमर तोड़ दिया है। सबका साथ सबका विकास की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार केवल अपनो का विकास कर रही है।
वही सेवादल के संजय गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच जाकर बताये।वही कांग्रेसियो ने सांसद राहुल गांधी के विकास प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव को प्रियंका गांधी का निजी सचिव बनाये जाने पर उपस्थिति कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी व कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सर्वेश सिंह,मोहित गुप्ता,रवींद्र तिवारी,अंजनी,विजय सिंह,नरेंद्र यादव,रामसजीवन यादव,अतुल शुक्ला,रामभवन यादव,सुरेश यादव,सनाउल्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ