Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी के सलमान दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से जाएंगे सिधियावां








अलीम खान 
 अमेठी के एक बेटे ने अपने पिता की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुल्हन को लाने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने की योजना बनाई। 23 फरवरी को तिलोई तहसील क्षेत्र के अहमदाबाद पिपरी निवासी अब्दुल रऊफ  के पुत्र सलमान की शादी जगदीशपुर के सिधियावां निवासी अख्तर की पुत्री नगमा के साथ होना तय है।






पिता का  पूरा हुआ सपना 
छोटे से इस गांव के साधारण परिवार में जन्मे अब्दुल रऊफ ने दौलतमंद होने का सपना देखा और इसी सपने को साकार करने के लिए वे 1980 के दशक में ही गांव छोड़  दिल्ली जा पहुंचे, जहां उन्होंने काफी  मेहनत और मशक्कत के बाद प्लास्टिक दाने की फैक्टरी डाली। देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाई।

अब्दुल रऊफ  के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सलमान लॉ की पढ़ाई पूरी कर प्रैक्टिस कर रहा हैं और छोटा बेटा अजमल स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। दुल्हन बनने वाली नगमा एमए तक पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है।



दोनों पक्षों में खुशी का माहौल
इस शादी से सिर्फ लड़का पक्ष ही नहीं, बल्कि लड़की पक्ष भी काफी खुश है। गांव वाले भी इस बात से खुश हैं कि दूल्हा दुल्हन लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान के पिता की ख्वाहिश रही कि उसके बेटे की दुल्हनिया हेलीकॉप्टर से उतरे, जो 23 फरवरी को पूरा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे