अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रूदौली तहसील अंतर्गत कुण्डिरा गांव में बीती रात आकाशीय बिजली की तड़प व कौंध से बेहोश होकर गिरे राम केवल निषाद( 40 ) पुत्र स्व राम दास की मौत हो गई । खदरा मजरे कुण्डिरा निवासी बीती रात 2 बजे कुण्डिरा गाँव से घर वापस आ रहा था ।
अचानक आकाशीय बिजली की तड़प व कौंध हुई जिससे वह घबरा कर गिर गया ।जब होश में आया तो साथ में आ रहे गाँव के अधेड़ व्यक्ति को बताया कि बिजली की तड़प व कौंध से डर समा गई है ।शरीर में गरमी व घबराहट हो रही है ।इसकी सूचना घर वालों को दी।थोड़ी देर बाद ही राम केवल निषाद की मौत हो गई ।
मृतक के छोटे छोटे पाँच बच्चे व पत्नी तथा दिव्यांग भाई है ।राम केवल घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। घटना की जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव रुदौली भाजपा विधायक जन सहयोग प्रभारी दिनेश यादव के साथ मृतक के घर पहुँच कर शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बंधाया और अपनी तरफ से नगद आर्थिक सहायता प्रदान की । आलोक चन्द्र यादव ने मौके से ही फोन द्वारा विधायक व तहसीलदार को घटना की जानकारी देते हुए शोक संतप्त परिवार को सरकारी मदद कराने के लिए वार्ता किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ