अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर :जनपद में चल रही हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से तैयारी कर रखी है जिले k53 परीक्षा केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की नजर में संपन्न कराया जा रहा है इसके अलावा सचल दल तथा स्थानीय दस्तों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजर भी रखी जा रही है हर इच्छा पूरी तरह शांतिपूर्ण व नकल भजन संपन्न हो रही है आज अपर शिक्षा निदेशक ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया ।
अपर शिक्षा निदेशक आज राजकीय इण्टर कॉलेज दारी चौरा बलरामपुर में चल रही यू . पी . बोर्ड परीक्षा मैं पहुंचकर पूरे स्थिति का जायजा लिया । राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी ने बताया की शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश एस. एस. निरंजन ने सभी परीक्षा कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया भी मौजूद थे ।
विद्यालय केे प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी तथा परीक्षा प्रभारी आशीष कुमार वर्मा के द्वारा निरीक्षण करवाया गया । निरीक्षण में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन पाया गया । उन्होंनेे बताया की प्रथम पाली की परीक्षा में हाई स्कूल के 13 बच्चे उर्दू विषय मे पंजीकृत थे जिसमें 12 बच्चे परीक्षा दे रहे थे । एक परीक्षार्थी ने परीक्षाा छोड़ दी । अपर शिक्षा निदेशक ने शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा करााए जाने तथा विद्यालय में साफ सफाई व चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा भी की ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ